Monday, 10 February 2014

कमोडिटी बाजारः सोना 29000 रु के पार

फेड की नई चेयरमैन जैनेट एलेन का आज पहला भाषण होगा। इससे पहले सोने में तेजी आई है। एमसीएक्स पर सोने का दाम 29,000 रुपये के पार चला गया है। इस तेजी को अंतरराष्ट्रीय बाजार से सपोर्ट मिला है। क्योंकि कॉमैक्स पर सोना 1280 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है।

दरअसल चाइना गोल्ड एसोसिएशन ने कुछ आंकड़े जारी किए हैं जिसके मुताबिक 2013 में वहां सोने की डिमांड करीब 41 फीसदी बढ़कर 1176 टन के स्तर पर पहुंच गई है। एसोसिएशन ने ये भी कहा है कि इसमें सेंट्रल बैंक और वित्त संस्थानों के आंकड़े अभी नहीं जुड़े हैं, अगर वे आंकड़े भी जुड़ते हैं तो चीन में सोने की डिमांड बढ़कर 1400 टन तक जा सकती है।

घरेलू बाजार में कच्चे तेल की शुरुआती तेजी धीरे-धीरे कम हो रही है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल को 100 डॉलर के ऊपर टिकने में दिक्कत हो रही है। अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट के मुताबिक वहां फरवरी और मार्च में शेल डिपॉजिट से कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने का अनुमान है। बाजार को एपीआई की रिपोर्ट का भी इंतजार है।

बेस मेटल्स में आज बेहद सुस्त कारोबार हो रहा है। एमसीएक्स पर निकेल का दाम करीब 0.5 फीसदी गिर गया है। हालांकि कल लंदन मेटल एक्सचेंज पर निकेल में तेजी आई थी।

मोतीलाल ओसवाल कमोडिटीज की निवेश सलाह

सोना एमसीएक्स (अप्रैल वायदा) : खरीदें - 28970, स्टॉपलॉस - 28850 और लक्ष्य - 29250

चांदी एमसीएक्स (मार्च वायदा) : खरीदें - 44500, स्टॉपलॉस - 44040 और लक्ष्य - 45200

कच्चा तेल एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : खरीदें - 6215, स्टॉपलॉस - 6185 और लक्ष्य - 6280

नैचुरल गैस एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : बेचें - 292.5, स्टॉपलॉस - 296.5 और लक्ष्य - 283

कॉपर एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : बेचें - 445.5, स्टॉपलॉस - 448.2 और लक्ष्य - 440.3

जिंक एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : बेचें - 126.3, स्टॉपलॉस - 127.7 और लक्ष्य - 124.3

लेड एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : बेचें - 131.7, स्टॉपलॉस - 132.7 और लक्ष्य - 130.25

निकेल एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : खरीदें - 874, स्टॉपलॉस - 862 और लक्ष्य - 895


www.asiancommodity.in

No comments:

Post a Comment