हाजिर बाजार में आज सरसों की आवक बढ़ गई है। जब हमने देश भर की मंडियों का जायजा लिया तो पता चला कि आज करीब 70,000 बोरी नए सरसों की आवक हुई है। जबकि पुराने सरसों की आवक करीब 35,000 बोरी रही है। इस तरह से हाजिर में कुल करीब 1.05 लाख बोरी सरसों की आवक हो गई है। इस आवक का असर सरसों की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। आवक बढ़ने से सरसों की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। एनसीडीईएक्स पर सरसों का अप्रैल वायदा 0.54 फीसदी की गिरावट के बाद 3338 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
ग्वार के एक्सपोर्ट में भारी बढ़त हुई है। चालू वित्त वर्ष में दिसंबर तक करीब करीब 4.65 लाख टन ग्वार गम का एक्सपोर्ट हुआ है जो एक साल पहले के मुकाबले करीब 62 फीसदी ज्यादा है। इस आंकड़े के जारी होने के बाद ग्वार वायदा में 4 फीसदी का ऊपरी सर्किट लग गया है।
एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 29072 रुपये पर आ गया है जबकि चांदी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 44790 रुपये पर कारोबार कर रही है। कच्चे तेल में 0.11 फीसदी की हल्की बढ़त देखी जा रही है और ये 6255 रुपये पर है। नैचुरल गैस के फरवरी वायदा में 0.76 फीसदी की तेजी पर कारोबार हो रहा है और ये 289.80 रुपये पर आ गई है।
एमसीएक्स पर बेस मेटल्स में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कॉपर और निकेल के फरवरी वायदा में मामूली गिरावट देखी जा रही है और जिंक करीब 0.5 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। लेड के फरवरी वायदा में 0.04 फीसदी और एल्यूमीनियम के फरवरी वायदा में 0.62 फीसदी की कमजोरी दर्ज की जा रही है।
एनसीडीईएक्स पर मक्के का फरवरी वायदा 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद 1190 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनसीडीईएक्स पर रिफाइंड सोयातेल का फरवरी वायदा 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 688.1 रुपये पर बना हुआ है।
इंडियानिवेश कमोडिटीज की निवेश सलाह
रिफाइंड सोया तेलः एनसीडीईएक्स (मार्च वायदा) खरीदें 682 रुपये लक्ष्य 689 रुपये स्टॉपलॉस 678 रुपये
मक्काः एसीडीईएक्स (मार्च वायदा) खरीदें 1205 रुपये लक्ष्य 1240 रुपये स्टॉपलॉस 1188 रुपये
बोनांजा कमोडिटीज की निवेश सलाह
जिंकः एमसीएक्स (फरवरी वायदा) बेचें 124.50 रुपये लक्ष्य 122 रुपये स्टॉपलॉस 126 रुपये
कॉपरः एमसीएक्स (फरवरी वायदा) बेचें 442 रुपये लक्ष्य 435 रुपये स्टॉपलॉस 444.5 रुपये
www.asiancommodity.in
p.jpg)
No comments:
Post a Comment