Monday, 10 February 2014

कमोडिटी बाजारः किस पर लगाएं दांव

चीन में मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। कॉमैक्स पर सोने का दाम करीब 1 फीसदी बढ़ गया है। इसमें 1285 डॉलर के पास कारोबार हो रहा है। दरअसल चाइना गोल्ड एसोसिएशन ने आज डेटा जारी किया है जिसके मुताबिक वहां 2013 में सोने की मांग करीब 41 फीसदी बढ़ कर 1176 टन के स्तर पर पहुंच गई है। एसोसिएशन ने कहा है कि इसमें अभी सेंट्रल बैंक और आर्थिक संस्थाओं के आंकड़े नहीं जुड़े हैं, ऐसे में चीन में सोने की खपत करीब 1400 टन तक जा सकती है। इस बीच चांदी में भी करीब 0.5 फीसदी की तेजी है और ये 20 डॉलर के ऊपर बनी हुई है। गौर करने वाली बात ये है कि आज डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती आई है।

जानकारों को एग्री कमोडिटी में भी कमाई के मौके दिख रहे हैं। स्मृति कमोडिटीज के  मुताबिक आज एनसीडीईएएक्स पर हल्दी में 7150 रुपये पर खरीदारी करें। ऊपर में इसका भाव 7500 रुपये तक जा सकता है। इस सौदे में आपको 6950 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। दूसरी कमोडिटी है कैस्टरसीड। इसके अप्रैल वायदा में 4160 रुपये पर खरीदारी करें। लक्ष्य 4260 रुपये का मिल सकता है। इस सौदे में आपको 4100 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

स्मृति कमोडिटीज की निवेश सलाह

हल्दीः एनसीडीईएक्स (अप्रैल वायदा) खरीदें 7150 रुपये लक्ष्य 7500 रुपये स्टॉपलॉस 6950 रुपये

कैस्टरसीडः एनसीडीईएक्स (अप्रैल वायदा) खरीदें 4160 रुपये लक्ष्य 4260 रुपये स्टॉपलॉस 4100 रुपये

सत्यवान डॉटकॉम की निवेश सलाह

चांदीः एमसीएक्स (मार्च वायदा) खरीदें 44400 रुपये लक्ष्य 45000 रुपये स्टॉपलॉस 44400 रुपये

नैचुरल गैसः एमसीएक्स (फरवरी वायदा) खरीदें 288 रुपये लक्ष्य 296 रुपये स्टॉपलॉस 284 रुपये


 www.asiancommodity.in

No comments:

Post a Comment