Monday, 29 April 2013


वैश्विक स्तर पर गहराती आर्थिक चिंताओं को दरकिनार करते हुए सोने-चांदी में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। कॉमैक्स पर सोना 0.35 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और भाव 1,500 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गए हैं। वहीं चांदी 1 फीसदी की मजबूती के साथ 24 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल कुछ धीमी है, लेकिन कीमतों में मजबूती नजर आ रही है। नायमैक्स पर कच्चा तेल 0.20 फीसदी की हल्की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। किंतु भाव 94 डॉलर प्रति बैरल के भी ऊपर पहुंच गए हैं।

लंदन मेटल एक्सचेंज(एलएमई) पर कॉपर में 0.15 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

No comments:

Post a Comment