बाजार पूरी तरह सुस्ती की गिरफ्त में आ गया है। हफ्ते के पहले दिन बाजार बेहद सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। आज बाजार पर मेटल, बैंक और आईटी शेयरों ने दबाव बनाने का काम किया, जबकि कंज्यूमर ड्युरेबल्स, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयर बाजार को संभालने की कोशिश करते रहे। हालांकि अंत में बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुए। दिनभर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी बढ़त नजर आई थी, लेकिन दिग्गजों में गिरावट बढ़ते ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी सुस्ता गए।
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 42 अंक यानि 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 20,334 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 10 अंकों की कमजोरी के साथ 6,053.5 के स्तर पर बंद हुआ है।
दिग्गज शेयरों की चाल पर नजर डालें तो भारती एयरटेल, टीसीएस, एचयूएल, जयप्रकाश एसोसिएट्स, एचडीएफसी और गेल सबसे ज्यादा 2.7-1.7 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं। हालांकि डीएलएफ, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, मारुति सुजुकी, आईडीएफसी, एलएंडटी और ओएनजीसी जैसे दिग्गज शेयर 3-1 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं।
मिडकैप शेयरों में कावेरी सीड, माइंडट्री, मुथूट फाइनेंस, पार्श्वनाथ और अपोलो टायर्स सबसे ज्यादा 9.25-3.4 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। हालांकि पुंज लॉयड, पूर्वांकरा प्रोजेक्ट्स, इंफोटेक एंटरप्राइजेज, एल्स्टॉम टीएंडडी और सनटेक रियल्टी जैसे मिडकैप शेयर 7.6-4.4 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं।
स्मॉलकैप शेयरों में पिरामल ग्लास, एसकेएस माइक्रोफाइनेंस, हटसन एग्रो, शिल्पा और गैब्रिएल इंडिया सबसे ज्यादा 20-7.7 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुए हैं। हालांकि एजीसी नेटवर्क्स, सोम डिस्टिलिरीज, रविनय ट्रेडिंग, थॉमस कूक और यूनाइटेड बैंक सबसे ज्यादा 10.7-6.3 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं।
www.asiancommodity.in
www.asiancommodity.in

No comments:
Post a Comment