Monday, 10 February 2014

कमोडिटी बाजारः चीनी में तेज गिरावट

कमोडिटी बाजार में चीनी में जोरदार तेजी आई है। एनसीडीईएक्स पर इसका दाम 1 फीसदी उछल गया है। एनसीडीईएक्स पर चीनी 1.08 फीसदी फिसलकर 2708 रुपये पर कारोबार कर रही है। दरअसल कुछ चीनी मिलों ने इस साल चीनी का उत्पादन 2.5 करोड़ टन से कम रहने का दावा किया है। बलरामपुर चीनी के मुताबिक देर से सीजन शुरु होने की वजह से उत्पादन मश्किल से 2.3 करोड़ टन जा सकता है। हालांकि भारतीय चीनी मिल संघ के मुताबिक इस साल देश में करीब 2.5 करोड़ टन चीनी का उत्पादन होने का अनुमान है। इस बीच ब्राजील की शुगर इंडस्ट्री ने सरकार की रॉ शुगर एक्सपोर्ट रियायत की तैयारियों पर कड़ी अपत्ति जताई है। ब्राजीलियन शुगरकेन इंडस्ट्री एसोसिएशन के मुताबिक भारत में इस तरह की रियायत डब्ल्यूटीओ नियमों के खिलाफ होगी और इससे दुनिया में चीनी के दूसरे उत्पादकों पर बोझ बढ़ेगा।

एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.74 फीसदी की बढ़त के बाद 28968 रुपये पर आ गया है। जबकि चांदी 1.08 फीसदी की अच्छी बढ़त के बाद 44848 रुपये पर कारोबार कर रही है। कच्चा तेल भी 0.91 फीसदी का उछाल दिखा रहा है और 6217 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हालांकि नैचुरल गैस में 1.6 फीसदी की तेज गिरावट देखी जा रही है और ये 295.20 रुपये पर बनी हुई है।

घरेलू बाजार में बेस मेटल्स में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। निकेल में 1.06 फीसदी और लेड में 0.91 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। जिंक में 0.52 फीसदी और कॉपर में 0.46 फीसदी की मजबूती पर कारोबार हो रहा है। एल्यूमीनियम में 0.29 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है।

एमसीएक्स पर क्रूड पाम तेल (सीपीओ) का भाव 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 550 रुपये पर चल रहा है। वहीं एनसीडीईएक्स पर सरसों का दाम 1.67 फीसदी चढ़कर 3347 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

सेफट्रेड एडवाइजर्स की निवेश सलाह

कच्चा तेलः एमसीएक्स (फरवरी वायदा) खरीदें 6190 रुपये लक्ष्य 6300 रुपये स्टॉपलॉस 6120 रुपये

कॉपरः एमसीएक्स (फरवरी वायदा) खरीदें 446 रुपये लक्ष्य 451 रुपये स्टॉपलॉस 442 रुपये

सत्यवान डॉटकॉम की निवेश सलाह

क्रूड पाम तेलः एमसीएक्स (फरवरी वायदा) खरीदें 547 रुपये लक्ष्य 551 रुपये स्टॉपलॉस 545 रुपये

सरसों: एनसीडीईएक्स (अप्रैल वायदा) खरीदें 3300 रुपये लक्ष्य 3360 रुपये स्टॉपलॉस 3270 रुपये

www.asiancommodity.in

No comments:

Post a Comment