अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 1.5 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। नायमैक्स पर ये 100 डॉलर के ऊपर करोबार कर रहा है। दरअसल अमेरिका में बेरोजगारी दर 5 साल के निचले स्तर पर आ गई है। ऐसे में क्रूड की मांग बढ़ने का अनुमान है। गौर करने वाली बात ये है कि येन के मुकाबले डॉलर में मजबूती के बावजूद क्रूड में तेजी है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.83 फीसदी की तेजी के बाद 6212 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
सोने पर अब ऊपरी स्तर से दबाव दिख रहा है। हालांकि कॉमैक्स पर अभी भी ये 1260 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती आई है। एमसीएक्स पर सोना 0.51 फीसदी की बढ़त के बाद 28902 रुपये पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी में 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 44583 रुपये पर कारोबार हो रहा है। एमसीएक्स पर नैचुरल गैस में 2.71 फीसदी की जोरदार गिरावट है और ये 293 रुपये पर कारोबार कर रही है।
एमसीएक्स पर सभी बेस मेटल्स में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। निकेल में 0.81 फीसदी की तेजी है जबकि लेड में 0.53 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है। कॉपर में 0.45 फीसदी की मजबूती है और एल्यूमीनियम 0.14 फीसदी चढ़ा है। जिंक में 0.04 फीसदी की मामूली तेजी दर्ज की जा रही है।
एनसीडीईएक्स पर चीनी का फरवरी वायदा 0.15 फीसदी की बढ़त के बाद 2783 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
जानकारों को एग्री कमोडिटी में भी कमाई के मौके दिख रहे हैं। एंजेल कमोडिटीज के मुताबिक आज एनसीडीईएक्स पर कपास के अप्रैल वायदा में 1006 रुपए पर बिकवाली करें। नीचे में आपको 984 रुपये का टार्गेट मिल सकता है। इस सौदे में 1015 रुपए के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। दूसरी कमोडिटी चीनी है। इसके मार्च वायदा में 2710 रुपये पर खरीदारी की सलाह है। ऊपर में भाव 2755 रुपए तक जा सकता है। इसमें आपको 2690 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।
आईआईएफएल की निवेश सलाह
नैचुरल गैसः एमसीएक्स (फरवरी वायदा) बेचें 298 रुपये लक्ष्य 290 रुपये स्टॉपलॉस 303 रुपये
कच्चा तेलः एमसीएक्स (फरवरी वायदा) बेचें 6180 रुपये लक्ष्य 6100 रुपये स्टॉपलस 6230 रुपये
एंजेल कमोडिटीज की निवेश सलाह
कपासः एसीडीईएक्स (अप्रैल वायदा) बेचें 1004-1006 रुपये लक्ष्य 984-988 रुपये स्टॉपलॉस 1015 रुपये
चीनीः एनसीडीईएक्स (मार्च वायदा) खरीदें 2710-2715 रुपये लक्ष्य 2750-2755 रुपये स्टॉपलॉस 2690 रुपये
www.asiancommodity.in
www.asiancommodity.in


No comments:
Post a Comment