Sunday, 9 February 2014

कमोडिटी बाजारः कच्चा तेल 6200 रु के पार

अमेरिका में रोजगार के आंकड़े और कमोडिटी बाजार। जी हां, दोनों में बेहद नजदीक का रिश्ता है। अमेरिका में बेरोजगारी दर गिरकर 5 साल के निचले स्तर पर आ गई है। ऐसे में कच्चे तेल का दाम बढ़ गया है। नायमैक्स पर कच्चा तेल 100 डॉलर का स्तर छू चुका है। हालांकि ऊपरी स्तर पर कुछ दबाव दिख रहा है। दूसरी ओर मार्जिन बढ़ने से नैचुरल गैस लगातार दबाव में है।

जनवरी में 1.80 लाख लोगों को नौकरियां मिलने की उम्मीद थी लेकिन रिपोर्ट इससे काफी नीचे है। हालांकि बेरोजगारी दर में कमी जरुर आई है इसलिए सोने की आगे की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। घरेलू बाजार में रुपये में मजबूती आई है और डॉलर के मुकाबले रुपया 2 हफ्ते की ऊंचाई पर है।

घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर कच्चा तेल 6,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। लेकिन नैचुरल गैस में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है। एमसीएक्स पर नैचुरल गैस 2 फीसदी की गिरावट के साथ 300 रुपये के नीचे आ गया है।

वहीं अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़ों से सोने को सपोर्ट मिला है। कॉमैक्स पर सोना 1,270 डॉलर के पार चला गया है। घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर सोना 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 28,960 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं एमसीएक्स पर चांदी 1 फीसदी की उछाल के साथ 44,850 रुपये पर पहुंच गई है।

बेस मेटल्स में भी तेजी आई है। एमसीएक्स पर कॉपर समेत सारे मेटल्स ऊपर है। निकेल और लेड का दाम सबसे ज्यादा करीब 1-1 फीसदी बढ़ गया है। निकेल 890 रुपये के पास कारोबार कर रहा है, जबकि लेड 133 रुपये के करीब है। कॉपर में 0.6 फीसदी, एल्युमिनियम में 0.2 फीसदी और जिंक में 0.7 फीसदी की मजबूती आई है।

वहीं चीनी के लिए अगला सीजन भी दबाव भरा रह सकता है। अगले सीजन में दुनिया में चीनी का उत्पादन बढ़ने का अनुमान है। किग्समैन के मुताबिक अगले सीजन में दुनिया में खपत के मुकाबले करीब 20 लाख टन चीनी का ज्यादा ज्यादा स्टॉक रहेगा। आपको बता दें कि 2010 से ही लगातार ज्यादा उत्पादन की वजह से चीनी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतें पिछले 4 साल में करीब 56 फीसदी लुढ़क चुकी हैं। इसका घरेलू बाजार पर भी बड़ा असर पड़ा है।

निर्मल बंग कमोडिटीज की निवेश सलाह

सोना एमसीएक्स (अप्रैल वायदा) : खरीदें - 28860, स्टॉपलॉस - 28750 और लक्ष्य - 29000

नैचुरल गैस एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : बेचें - 298, स्टॉपलॉस - 306 और लक्ष्य - 289

निकेल एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : खरीदें - 885, स्टॉपलॉस - 876 और लक्ष्य - 900
www.asiancommodity.in
www.asiancommodity.in


No comments:

Post a Comment