Monday, 10 February 2014

सेंसेक्स-निफ्टी में नरमी, रियल्टी शेयर चढ़े

बाजार में सुबह से जारी सुस्ती अब तक बरकरार है। लेकिन सुस्त बाजार में भी रियल्टी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में अच्छी मजबूती आई है। हालांकि आईटी, टेक्नोलॉजी, एफएमसीजी और बैंक शेयर दबाव में हैं। दिग्गज शेयरों में बिकवाली बढ़ते ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव दिखने लगा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 6 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 20,370 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 3 अंक गिरकर 6,060 के स्तर पर है।

बाजार में कारोबार के इस दौरान डीएलएफ, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, आईडीएफसी, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और सिप्ला जैसे दिग्गज शेयरों में 3.5-1.1 फीसदी की उछाल आई है। हालांकि टीसीएस, एचयूएल, भारती एयरटेल, गेल, जयप्रकाश एसोसिएट्स और एचडीएफसी जैसे दिग्गज शेयरों में 2.1-1.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

मिडकैप शेयरों में कावेरी सीड, फोर्टिस हेल्थ, मुथूट फाइनेंस, माइंडट्री और अपोलो टायर्स सबसे ज्यादा 6.8-3.5 फीसदी की उछाल आई है। हालांकि पुंज लॉयड, पूर्वांकरा प्रोजेक्ट्स, एल्स्टॉम टीएंडडी, इंफोटेक एंटरप्राइजेज और ग्रीव्ज कॉटन जैसे मिडकैप शेयर 6-2.4 फीसदी तक गिर गए हैं।

www.asiancommodity.in
www.asiancommodity.in
 

No comments:

Post a Comment